कब्ज में हींग का उपयोग?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:56

पेट की शिकायतें होंगी दूर
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो हींग रामबाण की तरह काम कर सकती है. इसके लिए हींग के पाउडर में मीठा सोडा मिला लें. रात में सोने से पहले खा लें. इससे आपका पेट साफ हो जाएगा.

घर पर बना हींग का काढ़ा, पेट में होने वाली सभी समस्याओं से आपको तुरंत राहत दिलाता है। ये काढ़ा सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इस काढ़े को पीने से एसिडिटी से लेकर पेट गैस और पेट के मरोड़ से 5 मिनट में राहत मिल जाती है। आयुर्वेद में इस काढ़े को हींगाष्टक कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये 6 सामग्रियों से मिलकर बना होता है।

साम्रगी-
अजवायन- 1/2 चम्मच
शेपा (शतपुष्प बीज)- 1/2 चम्मच
हींग- 1/4 चम्म्च
काला नमक- स्वादअनुसार
मुलेठी- एक छोटा टुकड़ा 1 सेन्टीमीटर
सौंठ- एक टुकड़ा

हींग का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले सारी चीजों को 250 मिली लीटर पानी में एक साथ डालकर पांच मिनट के लिए उबालें। इसके बाद इसे छान लें। इसे खाना खाने के आधे घंटे के बाद पीएं। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी। अगर आपके शिशु को पेट दर्द या कब्ज की समस्या हो रही है तो इस काढ़े को चम्मच से पिलाएं। 10 मिनट में ही दर्द दूर हो जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info